FD And RD: जाने कैसे बच्चों के पैन कार्ड के बिना एफडी और आरडी के लिए अकाउंट खुलवा सकते हैं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 425 शब्द|📅 29 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। FD And RD: भारत में माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई, शादी और अन्य इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपने जीवन की सारी कमाई हंसते-हंसते खर्च करते हैं।

हालांकि माता-पिता चाहें तो अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रेकरिंग डिपॉजिट (RD) अकाउंट खोल कर उनमें निवेश कर सकते हैं और बच्चे के बड़े होने तक निवेश पर अच्छा रिटर्न कमा कर उनका भविष्य उज्जवल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

चलिए जानते हैं कि आप अपने बच्चे के नाम पर एफडी और आरडी अकाउंट कैसे खोल सकते हैं और इन अकाउंट को खोलने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत आपको पड़ सकती है।

अकाउंट खुलवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • आप अपने बच्चे के पैन कार्ड के बिना एफडी और आरडी के लिए अकाउंट खुलवा सकते हैं।
  • आपका सेविंग अकाउंट जिस बैंक में है उसी बैंक में अपने बच्चे का एफडी और आरडी अकाउंट खुलवाएं क्योंकि कई बैंक नाबालिग के बैंक अकाउंट खोलने के लिए यह शर्त रखते हैं जिन्हें आपको पूरा करना होगा।
  • देश का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक के मुताबिक अगर आप अपने बच्चों के लिए एफडी और आरडी अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो आपका बैंक में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है।
  • अपने बच्चों के बैंक अकाउंट खोलने के लिए आपको भी केवाईसी नियमों को पालन करना होगा।

किन दस्तावेजों की जरूरत?

बच्चों के एफडी और आरडी बैंक अकाउंट को खोलने के लिए हर बैंक अलग-अलग दस्तावेज की मांग करता है। इसिलए आप जिस बैंक में अपने बच्चे का अकाउंट खुलवाना चाहते हैं उस बैंक में इसकी जानकारी जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

हालांकि कुछ ऐसे दस्तावेज हैं जो हर बैंक मानता है। जैसे नाबालिग का आधार कार्ड, पेरेंट का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एड्रेस प्रूफ। कई बैंक ऐसे है जो नाबालिग के आधार कार्ड के बिना एफडी और आरडी अकाउंट नहीं खोलते।

दो तरह के होते हैं नाबालिगों के बैंक अकाउंट

बैंक बच्चों के लिए दो तरह के अकाउंट की पेशकश करता है। पहला 10 साल की उम्र से अधिक वाले बच्चों के लिए जो अपना अकाउंट खुद चला सकते हैं मतलब अकाउंट से ट्रांजैक्शन कर सकता है।

और दूसरा 10 साल की उम्र से कम के बच्चों के लिए जिनका अकाउंट उनके पेरेंट्स चलाते हैं। हालांकि इन दोनों तरह के बैंक अकाउंट में नाबालिगों के साथ-साथ माता-पिता को भी अनिवार्य रूप से केवाईसी करवा होगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *