Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ेगी ठंड, इस दिन कई जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 24 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम बदल रहा है। 25 नवंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 27 नवंबर को पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके अलावा कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। फिलहाल पंजाब में सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा गिर रहा है, लेकिन बारिश के बाद कोहरा और घना होने की संभावना है। हालांकि पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही है। इसके बावजूद तीन दिन में रात के तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जबकि पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस और पिछले पांच दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है। इस बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की प्रबल संभावना है। उधर, विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के कारण वायु गुणवत्ता (AQI) स्तर में भी गिरावट आएगी। बारिश से हवा में मौजूद धूल के कण साफ हो जाएंगे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *