Accident News: शादी से वापस लौटते समय बारातियों के साथ दर्दनाक हादस, 5 लोगों की मौत, 4 घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 234 शब्द|📅 24 Nov 2023

डेली संवाद, राजस्थान। Accident News: राजस्थान के चुरू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सरदारशहर के भादासर के पास दो गाड़ियों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वहीं इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में चार दुलरासर गांव के रहने वाले हैं, जबकि एक मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

Accident News: शादी से वापस लौटते समय बारातियों के साथ दर्दनाक हादस, 5 लोगों की मौत, 4 घायल

बताया जा रहा है कि हादसा देर रात उस वक्त हुआ जब कुछ लोग एक शादी से लौट रहे थे। जिससे हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार दुलरासर गांव के 6 लोग डूंगरगढ़ बारात में गए हुए थे देर रात को बोलेरो में सवार होकर वापस आ रहे थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसी बीच बोलेरो सामने से आ रही एक कार से जा कर टकरा गई, जिससे कार और बोलेरो का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *