IKGPTU: पी.टी.यू ने PRCI के साथ औद्योगिक-अकादमिक साझेदारी के लिए एक समझौता पर किए हस्ताक्षर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 24 Nov 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ IKGPTU: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, जालंधर-कपूरथला ने उद्योगिक-अकादमिक साझेदारी के लिए पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) के चंडीगढ़ चैप्टर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत अब पी.आर.सी.आई यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों के लिए यंग कम्युनिकेटर्स क्लब का चैप्टर स्थापित करेगा।

IKGPTU: पी.टी.यू ने PRCI के साथ औद्योगिक-अकादमिक साझेदारी के लिए एक समझौता पर किए हस्ताक्षर

एमओयू पर आई.के.जी पी.टी.यू के रजिस्ट्रार डॉ. एस.के. मिश्रा ने एवं पी.आर.सी.आई के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह ने हस्ताक्षर किए। यह करार आई. के. जी पी. टी. यू के कुलपति डॉ. सुशील मित्तल एवं पीआरसीआई के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष विवेक, पूर्व आई.ए.एस के नेतृत्व में हुआ। यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार रजनीश शर्मा इसमें कोऑर्डिनेटर की भूमिका में रहे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

रजिस्ट्रार डॉ. मिश्रा ने इंडस्ट्री नेटवर्किंग के जरिए उद्योग क्षेत्र में आवश्यक नए कौशल से जुडी जानकारियां छात्रों के लिए मुहैया करवाने के लिए पीआरसीआई के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पेशेवर ज्ञान एवं प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए ऐसी एक्सपर्ट बॉडीज की अकादमिक क्षेत्र में खास जरूरत है।

चरणजीत सिंह ने बताया कि संचार प्रौद्योगिकी में तेजी से बदलाव के लिए उद्योग विशेषज्ञों के साथ ज्ञान साझा करने के माध्यम से छात्रों एवं संकाय के कौशल बढ़ाने की आवश्यकता है, जो संभावित इंटर्नशिप एवं नौकरियों के लिए उद्योग के साथ नेटवर्किंग में भी उनकी मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि पीआरसीआई देश भर में 55 इकाइयों वाला एक शीर्ष राष्ट्रीय संस्थान है। यह कई साल से जनसंपर्क, पत्रकारिता एवं मीडिया से जुड़े व्यावसायिक अभ्यास में नए कौशल और तकनीक से विद्यार्थियों एवं पेशेवर लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में यंग कम्युनिकेटर्स क्लब स्थापित करके विद्यार्थियों में संचार को बढ़ाने, उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने एवं उन्हें प्रैक्टिकल कार्य योग्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पंजाब यूनिवर्सिटी लॉ डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. देवेन्द्र सिंह, यूनिवर्सिटी की पूर्व चेयरपर्सन एवं डीन एलुमनी डॉ. दीप्ति गुप्ता, पीआरसीआई चैप्टर के सचिव सुदीप रावत और अमनदीप सिंह भी शामिल हुए।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *