Punjab Weather Update: पंजाब में तेजी से बदल रहा मौसम, भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 25 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम तेजी से बदल रहा है। 25 नवंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 27 नवंबर को पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके अलावा कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। फिलहाल पंजाब में सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा गिर रहा है, लेकिन बारिश के बाद कोहरा और घना होने की संभावना है। पंजाब में सुबह और शाम को कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित होगी. अब दिन में भी ठंडक का अहसास होगा। लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहने और धूप निकलने की संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा। राज्य में पराली जलाने के मामलों में लगातार कमी आ रही है लेकिन इसके बावजूद हवा प्रदूषित हो रही है। प्रदेश की वायु गुणवत्ता की बात करें तो इसमें अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *