Punjab News: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, आपस में भिड़ी 25 से 30 गाड़ियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 25 Nov 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के खन्ना में नेशनल हाईवे पर घनी धुंध के कारण हादसा हो गया है।

Punjab News: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, आपस में भिड़ी 25 से 30 गाड़ियां

बताया जा रहा है कि धुंध इतनी ज्यादा थी कि जिसके कारण 25 से 30 गाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक स्कूली बस भी शामिल थी। धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी इसी बीच लुधियाना से अंबाला जाते समय देहड़ू गांव के पास सबसे पहले लुधियाना के एक स्कूल की बस आगे जा रही गाड़ी, जिसमे शीशा लोड़ था उसके साथ टकरा गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उसके बाद पीछे आ रही गाड़ियां भी इस वाहनों के साथ टकराती गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुल 25-30 गाड़ियां आपस में टकरा गई है। बताया जा रहा है कि जो स्कूली बस इस हादसे में शामिल है वह स्कूली बस बच्चों को लेकर कुरुक्षेत्र टूर पर जारही थी उस बस में 40 से 50 बच्चे मौजूद थे। वहीं गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

Punjab News: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, आपस में भिड़ी 25 से 30 गाड़ियां

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद लोगों ने हाईवे पर खड़े होकर शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे दूसरे लोग भी हादसे का शिकार होने से बच गए। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और वाहनों को एक साइड कर ट्रैफिक शुरू किया। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *