Bank Holiday List: दिसंबर में बैंक के काम इस ही महीने कर ले क्योंकि दिसंबर में बैंक की छुट्टियाँ की list होने वाली है लम्बी

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bank Holiday List: वर्ष 2023 खत्म होने वाला है। कुछ दिनों के बाद इस साल का आखिरी महीना शुरू हो जाएगा। दिसंबर महीने में भी कई त्योहार हैं। इस वजह से देश के कई शहरों में बैंक हॉलिडे हैं। अगर आप भी किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो आपको एक बार बैंक हॉलिड लिस्ट (Bank Holiday List) जरूर चेक करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आपको बता दें कि बैंक हॉलिडे के दिन ऑनलाइन नेट बैंकिंग और एटीएम सर्विस जैसे कई सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार देश के सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे।

इस दिन भी बंद रहेंगे बैंक

  • 1 दिसंबर को राज्य उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस है। इस दिन कोहिमा, ईटानगर में बैंक की छुट्टी होगी।
  • 4 दिसंबर को सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व है और इस मौके पर पंची में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 12 दिसंबर को पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा (Pa-Togan Nengminja Sangma) है और इस मौके पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 और 14 दिसंबर को लोसूंग के अवसर पर गैंगटोक के बैंक नहीं खुलेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

  • 18 दिसंबर को यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस है। इस मौके पर पंची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके पर एजवाल, कोहिमा, शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेशन के अवसर पर कोहिमा के बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 दिसंबर को यू किआंग नांगबाह के मौके पर शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।

शनिवार और रविवार की छुट्टी

इन छुट्टियों के अलावा 9 दिसंबर और 23 दिसंबर को दूसरे और चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 3,10,17,24 और 31 दिसंबर को रविवार होने के कारण देश में राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *