Firing In Punjab: पंजाब में कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, फिरोजपुर। Firing In Punjab: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर फिरोजपुर से सामने आ रही है। खबर है कि फिरोजपुर में गोलीबारी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर में कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा एक फाइनेंसर पर गोलियां चलाई गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वहीं फाइनेंसर की पहचान सुखदेव उर्फ जोनी अग्रवाल के रूप में हुई है जिसको कंधे पर गोली लगी है। गंभीर हालत में सुखदेव को अस्पताल में ईलाज लिए भर्ती करवाया गया है।

दरगाह से लौटते वक्त मारी गोली

घायल सुखदेव उर्फ जोनी अग्रवाल ने बताया कि गत रात्रि वह बाबा शेर शाह वली दरगाह पर माथा टेक कर शांति नगर की ओर आ रहा था। इस दौरान उस पर हमला किया गया। गोलीबारी के कारण इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

सुखदेव के मुताबिक उसका पीछे करते हुए हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी आई जिसमें 3 से 4 हथियारबंद लोगों ने आते ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली उसके कंधे पर लगी।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे CCTV को भी खंगाला जा रहा है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

Neetu Shatran Wala | नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम। Daily Samvad












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *