Punjab News: डॉ. बलबीर सिंह ने फूड सेफ्टी के विशेष अधिकारियों के लिए 5 दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की प्रतिबद्धता के अनुसार हर नागरिक के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सोमवार को लोगों के बीच भोजन सुरक्षा वैन प्रचलित करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि लोगों को दैनिक जीवन में खाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए जागरूक किया जा सके।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

डॉ. बलबीर सिंह आज यहां मगसीपा में फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्डज अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा पंजाब सरकार के सहयोग से विशेष अधिकारियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर कमिश्नर फूड एंड ड्रग्ज एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. अभिनव त्रिखा, एफ.एस.एस.ए आई के सलाहकार (साइंस एंड स्टेंडर्डज) डॉ. अलका राउ, संयुक्त निदेशक एफ.एस.एस ए.आई अंकेश्वर मिश्रा, संयुक्त कमिश्नर एफ.डी.ए., पंजाब डॉ. हरजोत पाल सिंह, निदेशक लैब्स एफ.डी.ए. पंजाब रवनीत कौर सिद्धू भी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सभी के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आप लोग ही जनता के लिए भोजन की जांच में मदद करने वाले व्यक्ति हैं। इसलिए भोजन सुरक्षा वैन की उपलब्धता के बारे में, विशेष रूप से विद्यार्थियों के बीच, जागरूकता पैदा करें।”

अच्छे स्वास्थ्य का मतलब केवल बीमारियों का न होना ही नहीं

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य का मतलब केवल बीमारियों का न होना ही नहीं है, बल्कि इसमें पर्यावरण का स्वास्थ्य भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हवा और पानी का प्रदूषण चिंता का विषय है और भोजन में मिलावट भी बढ़ रही है।

“स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि लोगों को जो भोजन मिल रहा है वह सुरक्षित है। केवल लोग ही नहीं, बल्कि मैं कहूंगा कि कीड़े-मकौड़े, तितलियां भी हमारी तरह उसी हवा में सांस ले रहे हैं और वही पानी पी रहे हैं, लेकिन उनके पक्ष में आवाज उठाने के लिए कोई विधायक, मंत्री नहीं हैं। इसलिए मैं इंसानों के साथ-साथ उन बेजुबानों का भी प्रतिनिधि बनकर सभी अधिकारियों से अपने कार्य को ईमानदारी से करने की अपील करता हूं।”

मिलीभगत करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी

उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले समाज विरोधी तत्वों के साथ मिलीभगत करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “समाज आपको आपकी अज्ञानता के लिए माफ कर देगा, लेकिन आपकी लापरवाही के लिए कभी माफ नहीं करेगा। आप लोगों की सेहत और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कमिश्नर डॉ. अभिनव त्रिखा ने अपने संबोधन में सभी नियुक्त अधिकारियों के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से इस कार्यशाला को इंटरएक्टिव सत्र बनाने की अपील की।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *