Punjab Vigilance: विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 29 Nov 2023

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहीम चलाई हुई है। इसी के तहत आज विजिलेंस ने पंजाब के जिला होशियारपुर में कार्रवाई की है। विजिलेंस विभाग ने होशियारपुर में कार्रवाई करते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है।

Punjab Vigilance: विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत लेने वाले आरोपी पटवारी का नाम नरजीत सिंह बताया जा रहा है जिसको विजिलेंस ने 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए राँगे हाथों काबू किया है।

इंतकाल के बदले मांगी रिश्वत

विजिलेंस ने शिकायतकर्ता बलदेव सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी गांव कंडियाणा की शिकायत पर पटवारी को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पटवारी नरजीत ने पीड़ित से यह रिश्वत जमीन ट्रांसफर करके इंतकाल दर्ज करने के लिए मांगी थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आरोपी ने इंतकाल करने के लिए पीड़ित से 30000 हजार मांग की लेकिन उसके बाद वह 25000 रुपए में मान गया। जिसके बाद शिकायकर्ता ने इस बात की शिकायत विजिलेंस को दी और फिर विजिलेंस ने जाल बिछा कर आरोपी को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *