Punjab News: अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 526 शब्द|📅 29 Nov 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब कुछ दिन पहले पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा अकाल बुंगा पुलिस और निहंग सिंहों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो गयी थी इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की मौत और DSP समेत अन्य 10 घायल हो गए थे।

Punjab News: अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

गुरुद्वारा में हुई फायरिंग को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे है। इसी को लेकर अब शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि यह फायरिंग सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से हुई है। उन्होंने पुलिस द्वारा बूट पहन कर गुरुद्वारा में दाखिल होकर फायरिंग करने पर भी सवाल उठाए है। आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने साथ इस बुजुर्ग माता पिता भी बैठे थे।

Punjab News: अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मजीठिया ने बताया कि इस दंपति के बेटे के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने जानबूज कर युवक के खिलाफ हत्या की कोशिश की एफआईआर दर्ज की है क्योंकि उक्त युवक गुरप्रीत सिंह ने निहंग बाणा पहना हुआ था।

मजीठिया ने CCTV फुटेज भी दिखाई

इसके साथ ही मजीठिया ने बताया कि दिन सब यह सब घटना हुआ उस दिन युवक गुरप्रीत सिंह अमृतसर श्री हरमिंदर सिंह में मौजूद थे इस दौरान उन्होंने इसकी CCTV फुटेज भी दिखाई यहां गुरप्रीत सिंह श्री हरमिंदर सिंह में दाखिल होता और बाहर आता दिखाई दे रहा है।

Punjab News: अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इसके साथ ही बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि गुरप्रीत सिंह के साथ अन्य दो युवकों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है बल्कि उस दिन अब अन्य युवक भी गुरप्रीत के साथ ही श्री हरमिंदर साहिब में मौजूद थे। उनके खिलाफ भी धारा 307 के तहत FIR दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

गुरप्रीत के पिता बलविंदर सिंह ने कहा- उनके बेटे को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उनके घर में कुछ दिन बाद शादी है और उनके बेटे को पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वह निहंग बाणें में था।

Punjab News: अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इस दौरान उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जेल में इंटरव्यू पर भी कई तरह के सवाल उठाए। इसके साथ ही मजीठिया ने कहा कि सरकार गुरुद्वारा की जगह का कब्जा अपने जानकारों को दिलवाना चाहती थी जिसके कारण यह सारी घटना करवाई गई।

पहने गए बाणे कारण किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जिस दिन 21 नवंबर को उनके खिलाफ FIR हुई है उस दिन गुरप्रीत व अन्य दो युवक वहां मौजूद ही नहीं थे तो उनके खिलाफ कैसे FIR दर्ज व उनको गिरफ्तार किया सकता है। उन्होंने कहा कि उनको सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह तीनों निहंग बाणे में थे।

Punjab News: अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ DGP से शिकायत करेंगे, क्योंकि SSP को शिकायत देने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने SSP पर आरोप लगते हुए कहा की गुरुद्वारा में सारी गोलीबारी की घटना उनके कहने पर ही हुई है और वह ही इसके जिम्मेदार है इसलिए उनको शिकाय देने का कोई फायदा नहीं है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *