डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इस एनकाउंटर में दो गैंगस्टर मारे गए हैं। क्रास फायरिंग में पंजाब पुलिस के एक एएसआई को भी गोली लगी है। इसकी पुष्टि लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने की है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
पंजाब के लुधियाना में कारोबारी संभव जैन के किडनैप मामले में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एनकाउंटर की खबर है। ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान दो गैंगस्टरों को मौत हो गई। इसके अलावा ASI भी घायल हुआ। इसकी सूचना मिलने पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने मौके पर रवाना हो गए हैं।
संजू ब्राह्मण और शुभम गोपी की मौत
पुलिस के मुताबिक मरने वाले गैंगस्टरों की पहचान संजीव उर्फ संजू ब्राह्मण और शुभम गोपी के रूप में हुई है। इस बारे में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने कहा कि ये गैंगस्टर कारोबारी संभव जैन के मामले में वांटेड थे। इस केस में 5 लोग गिरफ्तार कर चुके हैं।
बुधवार को संजू और गोपी को सीआईए की टीम चेज कर रही थी। क्रॉस फायरिंग में इन दोनों को गोली लगी और एक ASI को भी गोली लगी है। इन बदमाशों का काफी क्रिमिनल रिकॉर्ड है। दोनों की मौत हो गई है, लेकिन वह स्पॉट पर पहुंचने के बाद इसकी पुष्टि करेंगे।
कारोबारी की लूटी थी कार, गोली भी मारी
आपको बता दें कि 17 नवंबर को करीब 8.30 बजे कपड़ा कारोबारी संभव जैन अपनी फैक्ट्री से कार में नूरवाला लड्डू कॉलोनी स्थित घर के लिए निकले थे। फैक्ट्री से तकरीबन 700 मीटर दूर बाइक सवार एक शख्स ने उसकी कार में टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार सवार युवक कार के आगे गिर गया और घायल होने का ड्रामा करने लगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
संभव जैन जैसे ही उसकी मदद के लिए कार से उतरा, सड़क किनारे झाड़ियों में छिपकर बैठे 4-5 बदमाशों ने उसे घेर लिया। मारपीट के बाद संभव जैन को उसी की गाड़ी में अगवा कर लिया गया। जब संभव जैन ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी जांघ में गोली मार दी।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें








