Punjab News: बारातियों की बस के साथ बड़ा हादसा, मातम में बदली खुशियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 30 Nov 2023

डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: इस समय की दुखद खबर पंजाब के जिला फरीदकोट से सामने आ रही है। खबर है कि फरीदकोट में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों की बस बारात की बजाय एक अस्पताल में पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फरीदकोट-कोटकपूरा रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया है। खबर है कि दुल्हन लेने जा रहे बारातियों की बस को टिप्पर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण बस के साथ भीषण हादसा हो गया है।

दशमेश नगर से बठिंडा जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस में सवार बारातियों को काफी चोट आई है जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दे कि ये बस फरीदकोट के दशमेश नगर से बठिंडा जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस एक होटल के पास पानी के लिए रुकी थी।

Punjab News: बारातियों की बस के साथ बड़ा हादसा, मातम में बदली खुशियां

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

तभी पीछे से आते एक तेज रफ्तार टिप्पर ने बस को टक्कर मार दी। इसी दौरान बस सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। इस हादसे के दौरान बस में बैठे 2 बारातियों की टांगों की हड्डियां टूट गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *