Punjab News: माई भागो इंस्टीट्यूट द्वारा NDA प्रैपरेट्री विंग के दूसरे बैच के लिए आवेदनों की मांग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 30 Nov 2023

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) ने नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.) के प्रैपरेट्री विंग के दूसरे बैच के लिए ली जाने वाली दाखि़ला परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों की माँग की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

माई भागो ए.एफ.पी.आई. के डायरेक्टर मेजर जनरल जे.एस. संधु (सेवामुक्त) ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 25 दिसंबर, 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल http://recruitment-portal.in पर अपने आप को रजिस्टर करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस कोर्स के द्वारा राज्य की महिलाओं के हथियारबंद सेनाओं में कमिश्न्ड अफसरों के तौर पर भर्ती होने के सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करके उनको और अधिक सशक्त बना रही है।

जन्म तिथि 2007 से पहले की नहीं होनी चाहिए

एन.डी.ए. प्रैपरेट्री कोर्स के लिए अप्लाई करने के लिए पंजाब की रहने वाली लड़कियाँ, जो 2024 में अपनी 10वीं की परीक्षा पास करेंगी और 11वीं कक्षा में पढ़ रही लड़कियाँ भी इस शर्त के साथ अप्लाई कर सकतीं हैं कि उनकी जन्म तिथि 2 जुलाई, 2007 से पहले की नहीं होनी चाहिए।

राज्य सरकार उठाएगी सारा खर्च

उन्होंने कहा कि इस इंस्टीट्यूट में चुनी गईं महिला उम्मीदवारों के प्रशिक्षण का सारा खर्चा, जिसमें रहन-सहन और खाने-पीने की व्यवस्था भी शामिल है, सब राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *