Punjab News: गैंगस्टरों और नशा तस्करों को चुन-चुन कर साफ करेगी पंजाब पुलिस – अर्पित शुक्ला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 414 शब्द|📅 30 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: स्पैशल डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस, कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि लुधियाना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए दोनों गैंगस्टरों के संबंधों का पता लगाने के लिए डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ग्रामीण) जसकिरनजीत सिंह तेजा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने बताया कि एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन रुपिन्दर कौर सरां, एडीसीपी-2 सोहेल मीर और एसएचओ डेहलों इस एस.आई.टी. के मैंबर हैं। स्पैशल डीजीपी, जिनके साथ पुलिस कमिश्नर लुधियाना कुलदीप सिंह चाहल भी मौजूद थे, यहां पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

लुधियाना एनकाउंटर में मारे गए

जानकारी के मुताबिक दोनों गैंगस्टरों की पहचान संजीव कुमार उर्फ संजू बाहमण (26) और शुभम उर्फ गोपी ( 26) के रूप में हुई है। यह दोनों गैंगस्टर लुधियाना के एक उद्योगपति पर गोलियाँ चलाने और लूट-पाट के मामले में वांछित थे, जिनको लुधियाना के दोराहा स्थित टिब्बा पुल के नज़दीक बुधवार शाम को हुए मुकाबले के दौरान पुलिस ने मार गिराया। इन गैंगस्टरों के पाँच साथी 26 नवंबर को लुधियाना पुलिस ने पहले ही गिरफ़्तार कर लिए थे।

पंजाब पुलिस का ASI जख्मी

मुठभेड़ के दौरान हुई दो-तरफा गोलीबारी के दौरान ए.एस.आई. सुखदीप सिंह गोली लगने से जख्मी हो गए थे। इस सम्बन्धी पुलिस ने थाना साहनेवाल में इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के बयानों के आधार पर आइपीसी की धारा 307, 332, 353 और 186 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 285 दर्ज की है।

पुलिस ने कीया सैलटोस कार भी बरामद कर ली

स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि मारे गए दोनों गैंगस्टरों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जो पंजाब पुलिस को आम्र्स एक्ट, चोरी/डकैती और एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित कई आपराधिक मामलों में वांछित थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों के पास से लुधियाना पुलिस ने कीया सैलटोस कार भी बरामद कर ली है, जो उक्त व्यक्तियों ने फैक्ट्री मालिक से छीनी थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्पैशल डी.जी.पी. ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य से गैंगस्टरों, समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों के ख़ात्मे के लिए सहृदय प्रयास कर रही है और किसी को भी राज्य की शांति और सद्भावना को भंग करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *