Punjab News: पंजाब ने नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 43% तक बढ़ाने का लक्ष्य- अमन अरोड़ा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 539 शब्द|📅 30 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने साल 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मोनैको में मोनैको हाईड्रोजन फोरम के दूसरे ऐडीशन के मौके पर संबोधन करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि 15000 मेगावॉट क्षमता के साथ पंजाब पावर सरपल्स राज्य है और इसमें से 20 फीसदी (3000 मेगावॉट) ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्टों के द्वारा पैदा की जा रही है।

डैमोंस्ट्रेशन पायलट प्रोजैक्ट

उन्होंने कहा कि पंजाब पराली से ग्रीन हाईड्रोजन पैदा करने के लिए 5 टीपीडी की क्षमता वाला टैकनॉलॉजी डैमोंस्ट्रेशन पायलट प्रोजैक्ट स्थापित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि पंजाब भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए ग्रीन ऊर्जा के उत्पादन में देश का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा को भी सुनिश्चित बनाएगा।

पंजाब में निवेश करने का न्योता

नवीकरणीय ऊर्जा फर्मों को पंजाब में निवेश करने का न्योता देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब बायोमास आधारित ग्रीन हाईड्रोजन प्रोजेक्टों को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योगों को निर्माण कार्यों के दौरान बिजली ड्यूटी पर 100 प्रतिशत छूट, चेंज ऑफ लैंड यूज (सी.एल.यू.) और ऐकस्टरनल डिवैल्पमैंट चार्जिज़ (ई.डी.सी.) पर छूट, ज़मीन की रजिस्ट्रेशन के लिए स्टैंप ड्यूटी पर 100 प्रतिशत छूट और लैंड लीज़ के लिए स्टैंप ड्यूटी पर 100 प्रतिशत छूट जैसी रियायतें दी जा रही हैं।

प्रति वर्ष लगभग 0.28 मिलियन टन धान की पराली

राज्य सरकार द्वारा धान की पराली आधारित कम्प्रैस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्रोजेक्टों को प्रोत्साहित करने के लिए की गईं पहलों के बारे में बताते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि सी.बी.जी. के 85 टन प्रति दिन (टी.पी.डी.) की कुल क्षमता वाले चार प्रोजैक्ट कार्यशील हैं, जो पूरी क्षमता से प्रति वर्ष लगभग 0.28 मिलियन टन धान की पराली का उपभोग करते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि अगले 6 महीनों के अंदर छह और प्रोजेक्टों के चालू होने की संभावना है और 28 अन्य सी.बी.जी. प्रोजेक्ट अलग-अलग पड़ावों के अधीन हैं। इन प्रोजेक्टों के चालू होने से सालाना लगभग 1.6 मिलियन टन धान की पराली का उपभोग होगा।

समझौते सहीबद्ध किए हैं

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि दो प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (पी.एस.यूज) गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) और हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एच.पी.सी.एल.) ने भी पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के साथ 20 सी.बी.जी. प्लांट स्थापित करने के लिए समझौते सहीबद्ध किए हैं। यह 20 सी.बी.जी. प्लांट 10-15 टी.पी.डी. क्षमता वाले हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने आगे कहा कि राज्य को पहले ही कुल 100 मेगावॉट क्षमता वाले 11 बायोमास आधारित पावर प्रोजैक्ट अलॉट किए गए हैं, जो कार्यशील हैं और हर साल लगभग 1.2 मिलियन टन बायोमास का उपभोग करते हैं। कैबिनेट मंत्री बताया कि पंजाब मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान राज्य है और इसमें बायोमास आधारित ईंधन की अथाह संभावनाएं हैं, क्योंकि यहाँ हरेक साल लगभग 20 मिलियन टन से अधिक पराली पैदा होती है।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *