डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान ने किसानों को तोहफा देते हुए गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की है। मान सरकार ने बढ़ोतरी करते हुए एक क्विंटल में 11 रुपए की बढ़त की है लेकिन पंजाब के किसान अभी भी इस बात से खुश नहीं है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जिसके बाद अब किसानों ने एक बार फिर सरकार को चेतावनी दी है। दरसअल किसान संगठनों ने जालंधर में बैठक की और कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन पर जालंधर में धरना खत्म कर दिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री ने शगुन के नाम पर सिर्फ 11 रुपये बढ़ाए, शगुन 21 और 51 भी था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
किसानों का कहना है कि सरकार प्रति क्विंटल पर 9 रुपए और बढ़ाए जिससे प्रति क्विंटल का दाम 400 रुपए हो जाएगा। वहीं किसानों ने कहा कि अगर सरकार हमारी बात नहीं मानती तो एक बार फिर सड़कों पर उतरा जाएगा और हाईवे को जाम कर दिया जाएगा।
सरकार ने किसानों को दिया धोखा
बढ़ाए गए रेट को लेकर किसानों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार रेट अगर 400 रुपए प्रति क्विंटल नहीं करती तो किसानों की 32 जत्थेबंदियां आगे की रणनीति बनाएंगी। किसानों ने कहा- सरकार ने ऐसा कर किसानों को धोखा दिया है।