New Rules: दिसंबर महीने से बदल गए यह वित्तीय नियम, जाने आपके ऊपर क्या पड़ेगा इसका असर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 460 शब्द|📅 01 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। New Rules: आज से दिसंबर का महीना शुरू हो गया है। बता दें कि कई वित्तीय नियमों की हर महीने समय सीमा होती है। इस माह कई कार्यों की डेडलाइन भी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके साथ ही इस महीने से नियमों में भी कई बदलाव भी किए गए हैं। इन बदलावों में आईपीओ, आधार कार्ड, डीमैट अकाउंट जैसे कई नियम शामिल हैं।

आधार कार्ड

अगर आपने अभी तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो आप इसे 14 दिसंबर 2023 तक मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। आपको बता दें कि यूआईडीएआई ने एक बार फिर देश के नागरिकों को मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करने का मौका दिया है। जिसकी आखिरी तारीख 14 दिसंबर है. अगर आप आधार केंद्र पर जाकर आधार कार्ड अपडेट कराते हैं तो आपको इसके लिए शुल्क देना होगा।

डीमैट खाता नामांकित व्यक्ति

जैसा कि आप जानते हैं कि आजकल हर कोई शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट का इस्तेमाल करता है। ऐसे में आपको बता दें कि इनमें नामांकित जानकारी देना बेहद जरूरी है, जिसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 है। आगे सेबी ने निर्देश दिया है कि भौतिक शेयरधारकों को 31 दिसंबर 2023 तक पैन, नामांकन, संपर्क विवरण जैसी जानकारी प्रदान करनी चाहिए। यदि नहीं, तो उनका खाता फ्रीज कर दिया जाएगा।

UPI ID

आपको बता दें कि 7 नवंबर 2023 को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसके मुताबिक, बैंक उन सभी यूपीआई-आईडी और नंबरों को बंद कर देंगे जो लंबे समय से एक्टिव नहीं हैं। बैंकों और थर्ड पार्टी ऐप्स को 31 दिसंबर 2023 तक इस नियम का पालन करना होगा।

बैंक लॉकर समझौता

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी नए बैंक लॉकर नियमों के तहत, अब ग्राहकों को लॉकर का उपयोग करने के लिए अपने हस्ताक्षर जमा करने होंगे। ग्राहक को नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करना होगा, जिसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 है।

सिम कार्ड

आपको बता दें कि सरकार ने इसी महीने सिम कार्ड को लेकर भी नए नियम बनाए हैं। इस नए नियम के मुताबिक अब टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन और पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। ये नियम आज से लागू हो गए हैं।

IPO

नए IPO नियम इसी महीने जारी किए गए थे। आपको बता दें कि इन नियमों के तहत अब आईपीओ को इश्यू की समापन तिथि के 3 दिनों के भीतर सूचीबद्ध करना होगा। इसका मतलब है कि कंपनी को इश्यू बंद होने के 3 दिनों के भीतर अपने शेयरों को स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध करना होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *