CBSE Board: 10वीं और 12वीं में नहीं होगी कोई रैंक या डिविजन, CBSE बोर्ड ने जारी किया नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 01 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। CBSE Board: सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसका नोटिफिकेशन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर पोस्ट कर दिया गया है। इसके मुताबिक, साल 2024 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को कोई डिवीजन (श्रेणी) या डिस्टिंक्शन (विशेष योग्यता) नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए शिक्षा क्षेत्र में कई बदलाव किए जा रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड के इस कदम से बोर्ड के अभ्यर्थियों पर रिजल्ट का दबाव कम होगा और वे बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के अंकों का प्रतिशत सीबीएसई द्वारा नहीं किया जाएगा।

नहीं दिए जाएंगे कुल अंक

यह नोटिफिकेशन सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने जारी किया है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, “कोई समग्र डिवीजन, विशेष योग्यता या कुल अंक नहीं दिए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार ने पांच से अधिक विषयों की परीक्षा दी है, तो प्रवेश देने वाली संस्था या नियोक्ता उन पांच विषयों पर विचार करने का निर्णय ले सकता है जो उसके लिए सर्वोत्तम हैं।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *