St Soldier News: स्कूल लीडरशिप समिट में अनिल चोपड़ा को मिला एजुकेशन पायनियर का अवार्ड

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 499 शब्द|📅 01 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: पूरी ज़िंदगी अनथक मेहनत, देश की उन्नति में एक एहम योगदान देने, सोसाइटी के लिए बेहतरीन काम करते आ रहे, जालंधर शहर की जानी मानी शख्शियत सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के चेयरमैन अनिल चोपड़ा को फेडरेशन ऑफ़ प्राइवेट स्कूल्ज वेलफेयर एसोसिएशन और निसा द्वारा एजुकेशन पायनियर एंड इंटरप्रेन्योर एक्सीलेंस अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह सम्मान हरियाणा बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन और आल इंडिया आल बोर्ड चेयरमैन डॉ.वी.पी यादव और निसा के चेयरमैन डॉ. कुलभूष शर्मा चोपड़ा को निसा स्कूल लीडरशिप समिट में दिया गया। निसा ने चोपड़ा अनिल चोपड़ा को सम्मानित करते हुए कहा कि किसी परिचय की जरूरत नहीं है क्योंकि यह वो शख्शियत हैं जिन्होंने एक स्कूल से शुरुआत की थी।

नार्थ इंडिया का सबसे बड़ा शिक्षा ग्रुप बना चुका

आज वह सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के रूप में 35 स्कूलों और 22 कॉलेजों के साथ नार्थ इंडिया का सबसे बड़ा शिक्षा ग्रुप बना चुका है जिसमें 42000 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसमें खास यह भी है कि इस ग्रुप ने जन-जन तक शिक्षा पहुँचाने के लिए हर प्रकार सुविधा प्रदान कर रहा है जिसमें मास्टर राज कँवर चोपड़ा 2 करोड़ स्कालरशिप, उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए फ्री बस सर्विस, हर प्रकार खेल, अन्य गतिविधियां आदि शामिल हैं।

सच्ची लग्न रख अपने काम को बेहतर करने का किया प्रयास

इस स्तर पर शिक्षा को पहुँचने के लिए चोपड़ा को यह अवार्ड दिया गया है। इसके साथ अनिल चोपड़ा कन्फडरेशन ऑफ़ पंजाब उनएडिड इंस्टीच्यूशन्स (कॉलेज एसोसिएशन), सी.बी.एस.ई एफिलिएटेड स्कूल्ज एसोसिएशन के प्रेजिडेंट के रूप अपना कार्यभार संभाला हुए हैं। अनिल चोपड़ा ने निसा का धन्यवाद करते हुए अपनी जीवन के सफर को साँझा करते हुए बताया कि उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कई बार असफलता का भी मुँह देखना पड़ा लेकिन अपनी मेहनत पर भरोसा और सच्ची लग्न रख अपने काम को ओर बेहतर करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने कहा कि उन्होंने पता था कि सफलता पाना को आसान काम नहीं, लेकिन अगर मेहनत पूरे जी-जान से की जाए तो एक दिन सफलता मिलनी तय हो जाती है। उन्होंने युवा पीढ़ी को सन्देश देते हुए कहा कि सफलता किसी को भी एक दम से प्राप्त नहीं होती, हमेशा चलते रहने और खुद पर विश्वाश रखना ही व्यक्ति को सफलता दिलाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में उनकी धर्मपत्नी संगीता चोपड़ा, दोनों बेटों राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा ने उनके साथ कदम से कदम मिलकर साथ दिया।

उल्लेखनीय है कि अनिल चोपड़ा को क्रेडाई पंजाब द्वारा भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के साथ, बालसबरीज यूनिवर्सिटी डॉक्टरेट डिग्री के साथ सम्मानित कर चुकी है। चोपड़ा शिक्षा ग्रुप के साथ पी.पी.आर ग्रुप, होटल रमाडा
सिटी सेंटर, होटल डेज, होटल डेज इन्, पैराडाइस एजुकेशनल सोसाइटी के भी चेयरमैन हैं।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *