Animal Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर एनिमल की सुनामी, दूसरे दिन भारत में कमाए 100 करोड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 02 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Animal Box Office Collection: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है और सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले ही दिन देश-दुनिया में बंपर ओपनिंग की और कई फिल्मों को पछाड़ दिया। अब फिल्म के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन की उम्मीद है। आइए जानते हैं दूसरे दिन जानवर ने अब तक कितनी कमाई की है?

पहले दिन 63.8 करोड़ की कमाई की

‘एनिमल’ को ‘ए’ रेटिंग मिलने और 3 घंटे से अधिक के रनटाइम के बावजूद, फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 63.8 करोड़ की शानदार कमाई की थी। ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड पहले दिन का कलेक्शन 116 करोड़ रुपये रहा है और इसने नॉन-हॉलिडे में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

अब ‘एनिमल’ की रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनिमल’ ने अब तक 18.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही ‘एनिमल’ का कुल कलेक्शन अब 82.76 करोड़ रुपये हो गया है। हालाँकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं। पूरी संभावना है कि फिल्म रातों-रात करोड़ों रुपये और कमा लेगी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *