Jalandhar News: जालंधर में तीन खालिस्तानी समर्थकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 03 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर/चिंतपूर्णी। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने जालंधर में छापा मारकर तीन खालिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार किया है। तीनों खालिस्तानी समर्थकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इन समर्थकों ने चिंतपूर्णी में खालिस्तान के नारे लिखे थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी की पुलिस टीम ने जालंधर के छापेमारी कर 3 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। चिंतपूर्णी पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों युवक खालिस्तानी समर्थक हैं। इन्हीं तीनों युवकों ने पिछले दिनों चिंतपूर्णी में खालिस्तानी नारे लिखे थे।

चिंतपूर्णी में खालिस्तानी नारे लिखे

हिमाचल पुलिस को जानकारी मिली थी कि चिंतपूर्णी में खालिस्तानी नारे लिखने वाले युवक जालंधर के हैं। इसके बाद आज हिमाचल पुलिस ने जालंधर में छापेमारी कर तीन युवकों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

तीनों युवकों ने ही नारे लिखे थे

चिंतपूर्णी पुलिस का कहना है कि उक्त तीनों युवकों ने ही नारे लिखे थे। घटना के बाद तीनों युवक एक होटल में भी रात को कमरा लेकर ठहरे थे। आरोपियों की पहचान फूल चंद (26) व अरजिंदर सिंह (28) निवासी ढेसिया और हैरी (21) निवासी सुरजा के रूप मे हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आपको बता दें कि इन तीनों आरोपियों ने कुछ दुकानों के शटर और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और हिमाचल बनेगा खालिस्तान जैसे नारे लिखे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश की पुलिस जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *