PM Narendra Modi: एक अकेला ‘मोदी’ सब पर भारी, हिन्दी भाषी इलाके से कांग्रेस साफ, BJP ने जारी किया VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 03 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Narendra Modi, Assembly Election Result 2023 Live: मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावी रुझानों में भाजपा के पूर्ण बहुमत पर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बजना शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

भाजपा ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ को कांग्रेस से छीन लिया है। जबकि मध्य प्रदेश में फिर से वापसी की है। इन तीनों हिन्दी भाषी इलाके में भाजपा का जलवा है, वहीं कांग्रेस पूरी तरह से साफ होती दिखी है। भाजपा इसका सारा क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है।

तीन राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावी रुझान में भाजपा को बहुमत मिल गया है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज

तीन राज्यों में बड़ी जीत मिलती देख भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा नेता संबित पात्रा और स्मृति ईरानी ने वीडियो शेयर कर तंज कसा और कहा एक अकेला मोदी सब पर भारी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

देश के तीन बड़े राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने से कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी खतरे की घंटी है। भाजपा ने कांग्रेस से दो राज्य छीन लिए हैं। इन राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। खासकर छत्तीसगढ़ और राजस्थान को हारना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा सैटबैक है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *