Raid In Spa Center: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर पुलिस की Raid, आपत्तिजनक हालत में लड़के-लड़कियां काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Raid In Spa Center

डेली संवाद, अमृतसर। Raid In Spa Center: पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर (Amritsar) में स्पा सेंटर (Spa Center) की आड़ में देह व्यापार का धंधा (Prostitution Business) चलने की खबर सामने आ रही है। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लड़कों समेत लड़कियों को काबू किया है।

पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर जोड़ा फाटक के पास स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जब इसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की। बताया जा रहा है कि यह रेड आठ घंटे तक चली है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक यह रेड चौहान स्पा सेंटर और सैलून में की गई। पुलिस ने रेड कर स्पा सेंटर और सैलून के अंदर से आठ लड़कियों और पांच लड़कों को काबू किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि चौहान स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

आपत्तिजनक हालत में लड़के-लड़कियों गिरफ्तार

इसी के चलते पुलिस ने वहां रेड की। पुलिस ने रेड के दौरान सैलून के अंदर से आपत्तिजनक हालत में लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। सैलून मालिक और स्पा सेंटर के अंदर से पकड़े गए लड़के-लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *