Weather Update: पंजाब और हरियाणा में धुंध से बढ़ी ठिठुरन, हिमाचल में बर्फबारी, J&K में मौसम शुष्क

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 04 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: पंजाब में बारिश के बाद सर्दी और बढ़ गई है। आज सुबह कोहरे की चादर में जालंधर समेत कई शहर लिपटे रहे। मौसम विभाग के मुताबिक शाम के समय भी कोहरा छाया रहेगा। इससे पंजाब में ठिठुरन वाली सर्दी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी शीतलहर शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक भी आज सुबह के समय धुंध के बाद शाम को भी धुंध छाई रहेगी। साथ ही दिन में मौसम साफ रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

तापमान में भी गिरावट

वहीं, हरियाणा में भी आज सुबह में धुंध छाई रही। साथ ही दोपहर बाद आसमान में धूप खिलेगी। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 24 और न्‍यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

जेके में मौसम रहेगा शुष्क

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने 10 दिसंबर तक घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहने और तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।

हिमाचल में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी तेज हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम के साफ रहने का अनुमान है। वहीं एक दो स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। शिमला में तापमान धिकतम 17 और न्‍यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण सोमवार को लखनऊ और बुंदेलखंड के 20 जिलों समेत सात दिसंबर तक पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *