डेली संवाद चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ के एक गांव में लोग अपने घरों को खाली करने के लिए मजबूर हो गए है। चंडीगढ़ नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले गांव धनास के लोगों ने अपने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है।
अपने घरों को खाली करने के पीछे का कारण है- पशुओं का गोबर। दरअसल वहां के लोग पशुओं के गोबर से परेशान है जिसके कारण वह अपना घर छोड़ने को मजबूर हो रहे है। लोगों को डर है कि इस गोबर के कारण वहां बीमारी फैल सकती है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
बताया जा रहा है कि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने इस गोबर को यहां से हटाने के आदेश भी जारी किए है लेकिन अभी तक नगर निगम की तरफ से कोई सख्त इसको हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है जिसके कारण लोग घर छोड़ रहे है।
अदालत में दिया गया गलत एफिडेविट
बताया जा रहा है कि इस गांव में हर तरफ गोबर ही गोबर नजर आ रहा है जिससे लोग काफी परेशान हो रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम की तरफ से अदालत में एक एफिडेविट दिया गया है जिसमे लिखा गया है कि इस इलाके से पशुओं को हटा लिया गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इसके साथ ही वहां सारी साफ सफाई कर दी गई है लेकिन यह बिल्कुल गलत है क्योंकि वहां अभी भी हर जगह गोबर मौजूद है। मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शहर में दूध की सप्लाई करने के लिए मिल्क कॉलोनी बनाई थी।
यहां पर लोगों को पशु रखने के लिए जगह दी गई थी, लेकिन धीरे-धीरे कुछ लोग यहां से चले गए थे और कुछ ने अपने मकान बना लिए थे। बाद में प्रशासन ने 2006 में इस कॉलोनी को रेगुलर कर दिया था, लेकिन कुछ लोगों ने यहां पर अभी भी पशु रखे हुए हैं।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें








