Punjab News: पंजाब में गुरुद्वारा साहिब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवती समेत तीन की हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर)। Punjab News: पंजाब (Punjab) से बड़ी खबर है। पंजाब के फिरोजपुर (Ferozepur) में ताबड़तोड़ फायरिंग करके तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। जबिक एक गंभीर रूप से घायल है। घटना मंगलवार की दोपहर फिरोजपुर शहर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के नजदीक घटित हुई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर शहर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के नजदीक बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी, जबकि एक की हालत नाजुक है।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान फिरोजपुर शहर के कंबोज नगर निवासी दिलप्रीत सिंह पुत्र आकाशदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, जसप्रीत कौर पुत्री आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का नाम अनमोल सिंह है।

मृतक लड़की की एक महीने में होनी थी शादी

घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी थी। उक्त शादी के लिए परिवार खरीदारी करने के लिए निकला था। गोली लगने से मौके पर ही लड़की की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की अस्पताल में मौत हुई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और नाकाबंदी कर हमलवारों की पहचान की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *