Punjab News: पंजाब सरकार ने शुरू की योजना, मिलेगा 1 लाख रुपए जीतने का मौका

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 490 शब्द|📅 04 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार पंजाब के अधिक से अधिक लोगों को सेहत बीमा के अधीन कवर करने के लिए पंजाब राज्य सेहत एजेंसी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों अनुसार आयुष्मान कार्ड बंपर ड्रा को 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ाने का फ़ैसला किया है।

Punjab News: पंजाब सरकार ने शुरू की योजना, मिलेगा 1 लाख रुपए जीतने का मौका

ज़िक्रयोग्य है कि 16 अक्तूबर को विशेष दीवाली बंपर ड्रा लांच किया गया था, जिसके अंतर्गत आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए अपने आप को रजिस्टर करने वाले किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपए तक का इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इससे पहले बंपर की आखिरी तारीख़ 30 नवंबर, 2023 थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ) बबीता ने कहा कि लोगों के भरपूर समर्थन के बाद, विभाग ने ड्रा को 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ाने का फ़ैसला किया है जिससे अधिक से अधिक लाभपात्री इस स्कीम का लाभ ले सकें। बताने योग्य है कि लक्की ड्रा की मियाद के दौरान 1. 80 लाख से अधिक लोग पहले ही आयुष्मान कार्ड के लिए नाम दर्ज करवा चुके हैं।

1 लाख रुपए मिलेगा इनाम

ड्रा संबंधी और जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( सी. ई. ओ.) बबीता ने बताया कि ड्रा के द्वारा 10 विजेताओं का चयन किया जाएगा और पहला इनाम 1 लाख रुपए, दूसरा इनाम 50000 रुपए और तीसरा इनाम 25000 रुपए दिया जाएगा। इसी तरह चौथा इनाम 10000 रुपए और पाँचवाँ इनाम 8000 रुपए है जबकि छटा से दसवाँ इनाम 5000 रुपए होगा। अब, ड्रा जनवरी 2024 में निकाला जाएगा।

आसानी से प्राप्त कर सकते कार्ड

सीईओ बबीता ने कहा कि यह विशेष मुहिम आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना में अधिक से अधिक लोगों का नाम दर्ज करवाने के लिए पंजाब सरकार की एक और पहलकदमी है जिसके ज़रिए आयुष्मान कार्ड बनाने को उत्साहित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि लाभपात्री “आयुष्मान एप“ का प्रयोग करके, “ इमदमपिबपंतल. दीं. हवअ. पद“ वैबसाईट पर जाकर या अपने नज़दीकी आशा वर्कर या सूचीबद्ध अस्पतालों तक पहुँच करके आसानी से अपने कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

यह स्कीम राज्य भर के 800 से अधिक सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में हर एक परिवार के लिए प्रति साल 5 लाख रुपए तक के नकदी रहित इलाज की पेशकश करती है। राज्य में 44 लाख से अधिक परिवार इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं, जिसमें घुटने बदलाने, दिल की सर्ज़री, कैंसर के इलाज आदि समेत लगभग 1600 किस्मों के इलाज शामिल हैं।

इन लाभपात्री परिवारों में एन. एफ. एस. ए. राशन कार्ड धारक, जे- फार्म धारक किसान, रजिस्टर्ड मज़दूर, रजिस्टर्ड छोटे व्यापारी, मान्यता प्राप्त और पीले कार्ड धारक पत्रकार और 2011 के सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डाटा के अंतर्गत कवर किए गए परिवार शामिल हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *