Jalandhar News: जालंधर में दबंगों ने दलित नेता को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 04 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एक नेता की पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की गई है। बसपा का यह नेता नूरपुर गांव का मौजूदा सरपंच बताया जा रहा है। सरपंच की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पुलिस के मुताबिक थाना मकसूदा में दर्ज की गई डीडीआर के अनुसार नूरपुर गांव के मौजूद सरपंच राज कुमार का गांव के ही रहने वाले निरंजन दास के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इस दौरान 29 नवंबर को मामला इतना बढ़ गया को निरंजन दास ने गांव के सरपंच को पेड़ से बांध दिया।

पुलिस ने करवाया था राजीनामा

इसके बाद सरपंच के साथ मारपीट की गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस बीच देर शाम दोनों पक्षों में लिखित में राजीनामा हो गया।

सरपंच की पिटाई की वीडियो बनाई

सरपंच के साथ हुई मारपीट के वीडियो मौके पर लोगों ने बनाए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा और आरोपी पक्ष को सरपंच के साथ हुई मारपीट का वीडियो डिलीट करने के आदेश दिए थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Jalandhar News: जालंधर में दबंगों ने दलित नेता को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO वायरल

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

डीडीआर में जिक्र किया गया है कि अगर राजीनामे के बाद कोई भी वीडियो वायरल होता है तो पुलिस मामले में बनती कार्रवाई करेगी, लेकिन इसके बाद भी वीडियो वायरल की गई। देर शाम तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *