Punjab News: पंजाब में एक बार फिर बेअदबी, आरोपी ने फाड़े गुटका साहिब के अंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 05 Dec 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में बेअदबी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन पंजाब से बेअदबी के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के दोराहा से सामने आ रहा है। खबर है कि दोराहा के नजदीकी गांव लंडा में गुटका साहिब की बेअदबी हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के अंदर गुटका साहिब के अंक फाड़े गए है। इस बात से वहां के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि जब आरोपी छत पर चढ़कर इस घटना को अंजाम दे रहा था तो वहां कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बना ली।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जिसके बाद वहां के लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने उक्त व्यक्ति की जमकर पिटाई की। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह (41) के रूप में हुई है जोकि लुधियाना के गांव लंडा थाना दोराहा का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं आरोपी को वहां के लोगों द्वारा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

काम न मिलने से था परेशान

बताया जा रहा है कि आरोपी गुरदीप सिंह ने पहले गुटका श्री नितनेम साहिब के अंग फाड़े व उसके बाद उनके ऊपर जूता रखकर उनकी बेअदबी की। आरोपी ने बताया कि वह घर में अकेला रहता है और वह रोज पाठ करता है लेकिन उसके बावजूद भी उसको कहीं काम नहीं मिल रहा, जिसके कारण उसने गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *