Punjab News: आतंकी रोडे का साथी अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, इंग्लैंड भागने की फिराक में था

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 05 Dec 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर अमृतसर से सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकी लखबीर रोडे के साथी को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आतंकी लखबीर सिंह रोडे के साथी परमजीत सिंह उर्फ ढाडी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि परमजीत अमृतसर के रास्ते इंग्लैंड भागने की फिराक में था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “यू. के. बेस्ड परमजीत सिंह उर्फ ढाडी जो कि आतंकी लखबीर सिंह रोडे का साथी है, को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। ढाडी आतंकी फंडिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल है।”

ISYF के साथ जुड़ा था परमजीत सिंह डाडी

परमजीत सिंह डाडी भारत द्वारा प्रतिबंधित संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) के साथ जुड़ा हुआ था। यह वही संगठन है जिसे लखबीर रोडे लीड करता था। परमजीत इस संगठन के लिए फंड व अन्य जरूरी सहायता प्रदान करता था।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *