Punjab News: पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी, 35 घायल; एक की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में देर रात एक बस (Bus) पलट गई। बस पलटने पर एक कंटेनर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 बच्चों समेत 35 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

बस हरिद्वार से जम्मू (Jammu) जा रही थी। घायलों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह बस का टायर पंचर होना बताया जा रहा है।

The injured are being treated at the civil hospital, police officers reached the spot.
The injured are being treated at the civil hospital, police officers reached the spot.

तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई थी बस

हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ। बस का अचानक एक टायर पंचर हो गया था। सड़क पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। पीछे से आ रहे कंटेनर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर और बस दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। कंटेनर ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल हो गया। बस हरिद्वार से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई थी और जम्मू जा रही थी। बस में करीब 48 यात्री सवार थे

35 यात्री घायल, 15 की हालात गंभीर

थाना सलेम टाबरी के जांच अधिकारी मनमोहन सिंह ने बताया कि हादसे में करीब 35 यात्री घायल हो गए और करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं जो अस्पताल में दाखिल हैं। इनमें एक यात्री की मौत हो गई, जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। जिसके शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पहचान होने के बाद मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *