Punjab News: पंजाब में वायु सेना के जवान की मौत, एयर फोर्स स्टेशन पर तैनात था जवान

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अबोहर। Punjab News: पंजाब के जिले अबोहर (Abohar) के एयर फोर्स स्टेशन (Air Force statio) मे तैनात वायु सेना जवान की बीती रात ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पुलिस (Police) द्वारा मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और बिहार निवासी मृतक के परिजनों के आने को इंतजार किया जा रहा है।

The body of the Air Force soldier has been kept in the mortuary in Abohar.
The body of the Air Force soldier has been kept in the mortuary in Abohar.

गोली लगने से मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल रात करीब 2 बजे उन्हें एयर फोर्स स्टेशन से फोन आया कि सार्जेंट सनजीत कुमार सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक अपनी ही सर्विस राइफल में गोली चलने से संदिग्ध मौत हो गई है। जिस पर पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Firing
Firing

मृतक मूल रुप से बिहार का निवासी था और अबोहर के प्रिया एन्क्लेव में अपने परिवार सहित रहता था, लेकिन अब उसका परिवार अपने गांव गया हुआ था। पुलिस द्वारा परिवार के आने का इंतजार किया जा रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *