QR Code Scams: पढ़ें QR code स्कैम से कैसे रहें सुरक्षित?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 414 शब्द|📅 08 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। QR Code Scams: आज के समय में हर दूसरा काम डिजिटली हो रहा है। हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर अपने फोन का इस्तेमाल कर डिजिटल पेमेंट कर रहा है। घर का राशन मंगवाने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक सभी काम के लिए डिजिटल पेमेंट का तरीका ही सबको भाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

अगर आप भी डिजिटल पेमेंट के इस समय में क्यू आर कोड स्कैन कर पेमेंट करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है।

भारत में क्यूआर कोड स्कैम तेजी से अपने पैर पसार रहा है। 2017-2023 तक ऐसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिनमें क्यूआर कोड, मालवेयर वाले लिंक और डेबिट-क्रेडिट कार्ड से जुड़े फ्रॉड हुए हैं।

क्या है क्यूआर कोड स्कैम

दरअसल, क्यूआर कोड स्कैम में साइबर अपराधी किसी भी ऑथराइज्ड वेबसाइट के क्यूआर कोड को अपने क्यूआर कोड से बदल देते हैं। अधिकतर मामलों में अटैकर्स के निशाने पर बिजनेस वेबसाइट रहती हैं। जैसे ही किसी बिजनेस वेबसाइट पर व्यक्ति क्यू आर कोड को स्कैन करता है, यह फिशिंग यूरआएल पर रिडायरेक्ट हो जाता है।

मालवेयर वाली वेबसाइट पर पहुंचने के साथ ही साइबर अपराधी यूजर क्रेंडिशियल की मांग कर सकता है। इसके बाद अटैकर के हाथ में व्यक्ति का सोशल मीडिया हैंडल और ईमेल अकाउंट तक का कंट्रोल आ जाता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कई बार क्यूआर कोड को स्कैन करने पर इंटरनेट यूजर किसी फेक ऐप स्टोर पर पहुंच जाता है, जहां यूजर को मालवेयर वाला एप्लिकेशन डाउनलोड करने को कहा जाता है।

QR कोड स्कैम से ऐसे रहें सुरक्षित

सिक्योर नेटवर्क का करें इस्तेमाल- अगर आप भी पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं तो आपको क्यू आर कोड स्कैन करने की सलाह नहीं दी जाती है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए एक सुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल करें।

यूपीआई आईडी न करें शेयर- क्यूआर कोड स्कैम से बचने के लिए जरूरी है कि किसी अनजान शख्स के साथ यूपीआई आईडी और बैंक डिटेल्स न शेयर की जाएं। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को वेरिफाई करना भी जरूरी है।

क्यूआर रीडर का कर सकते हैं इस्तेमाल- क्यूआर कोड स्कैन करते हैं तो फोन में क्यूआर कोड स्कैनर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे बहुत से ऐप्स की सुविधा मौजूद है, जिनमें यूआरएल और कंटेंट का प्रीव्यू डेस्टिनेशन पर पहुंचने से पहले ही मिल जाता है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *