डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में मामे दा ढाबा (Mame da Dhaba) पर रात में शराब पिलाने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह भगत सिंह चौक के पास पुलिस ने छापा मारकर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जालंधर में सार्वजनिक स्थल पर शराब पिलाने को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा द्वारा दिए आदेशों पर पुलिस सख्त हो गई है। वीरवार देर रात कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर के 2 अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
वर्कशॉप चौक पर मामे दे ढाबे पर रेड
जालंधर कमिश्नर पुलिस के डीसीपी अंकुर गुप्ता अपनी टीम के साथ नाइट डोमिनेशन पर थे। इस दौरान वर्कशॉप चौक पर स्थित मामे दे ढाबे पर रेड की गई। इस ढाबे से करीब 20 लोग गिरफ्तार किए। सभी ढाबे पर बैठ कर खाना खा रहे और शराब पी रहे थे।
जिसके बाद तुरंत एसीपी बरजिंदर सिंह और थाना डिवीजन नंबर-2 के एसएचओ को मौके पर टीम के साथ बुलाया गया। सभी को गिरफ्तार करने के लिए आदेश दिए गए। सभी को देर रात गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
पुलिस थाने के बाहर जमकर हंगामा
युवकों की गिरफ्तारी के बाद देर रात थाना-2 में जमकर हंगामा हुआ। अपने-अपने लोगों को छुड़वाने के लिए थाने में सिफारिश करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। मगर पुलिस ने किसी की एक न सुनी और केस दर्ज कर लिया गया।
भगत सिंह चौक के पास भी कार्रवाई
इसी तरह थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ राजेश कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ अपने एरिया में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब उनकी टीम भगत सिंह चौक के पास पहुंची तो 3 युवक सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहे थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सभी को थाना स्तर पर जमानत दे दी गई थी।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें








