Canada India News: कनाडा में पढ़ाई के लिए जाने छात्रों को बड़ा झटका, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जाने

Daily Samvad
2 Min Read
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 08 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Canada India News: कनाडा में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा सरकार ने पढ़ाई के लिए आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि कनाडा द्वारा इस लिए गए फैसले से दुनिया भर के छात्र प्रभावित होंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वहां रहने और पढ़ाई करने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इसके साथ ही मजबूत वित्तीय पृष्ठभूमि भी दिखानी होगी। कनाडा के आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री ने इस बदलाव की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

बता दे कि यह नया फैसला 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। मार्क मिलर ने घोषणा करते हुए कहा कि एक आवेदक को यह दिखाना होगा कि उनके पास पहले वर्ष के ट्यूशन और यात्रा खर्च के अलावा 20,635 कनाडाई डॉलर लगभग (15,181 अमेरिकी डॉलर) हैं। जोकि भारत के लगभग 12 लाख 66 हजार रुपए है।

वित्तीय जीवन आवश्यकताओं को किया दोगुना

कनाडाई सरकार ने घोषणा की है कि वह 1 जनवरी, 2024 को आने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए वित्तीय जीवन आवश्यकताओं को दोगुना कर दिया जाएगा। अब नए बदलाव के तहत छात्रों को रहने और शिक्षा की कुल लागत का आधा हिस्सा कागज पर साबित करना होगा।

सालाना 15,000 डॉलर की करनी होगी व्यवस्था

जबकि पहले यह राशि विद्यार्थियों की शिक्षा के स्तर के आधार पर तय की जाती थी। उदाहरण के लिए, स्नातक छात्रों को सालाना $10,000 का प्रबंधन करना पड़ता था। लेकिन नए नियमों के तहत अब सभी छात्रों को सालाना 15,000 डॉलर की व्यवस्था करनी होगी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *