Jalandhar News: जांलधर जिले में दो फेज में 12 सितंबर तक होंगे ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा राज्य में खेल सभ्याचार को बढावा देने के लिए करवाई जा रही ‘ खेडां वतन पंजाब दीया- 2024’ के अंतर्गत ज़िले में ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबले (Block Level Sports Competitions) दो फेज़ में 12 सितम्बर तक करवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि 7 सितम्बर तक पहले फेज दौरान नूरमहल, नकोदर, रुड़का कलाँ, लोहियाँ, मेहतपुर, शाहकोट और जालंधर पूर्वी ब्लाक के खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि 9 से 12 सितम्बर तक दूसरे फेज दौरान भोगपुर, आदमपुर, फिल्लौर और जालंधर वेस्ट ब्लाक के मुकाबले होंगे।

Jalandhar-news
Jalandhar-news

70 साल से अधिक की आयु के होंगे

डा. अग्रवाल ने बताया कि ब्लाक स्तरीय मुकाबलों में ऐथलैटिकस, फ़ुटबाल, खो-खो, वालीबाल, शूटिंग और स्मैशिंग, कबड्डी नैशनल और सर्कल के मुकाबले करवाए जाएंगे। यह मुकाबले अंडर- 14, अंडर- 17, अंडर- 21, अंडर- 21- 30 साल, अंडर- 31- 40 साल, अंडर 41- 50 साल, अंडर- 51- 60 साल, अंडर 61- 70 साल और 70 साल से अधिक की आयु के होंगे।

football game
football game

उन्होंने बताया कि ब्लाक नूरमहल के मुकाबले गुरू नानक स्पोर्टस स्टेडियम बिलगा, ब्लाक नकोदर के मुकाबले स्पोर्टस कल्लब/ सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल सरींह, रुड़का कलां के मुकाबले मास्टर उजागर सिंह सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल समराए जंडियाला और लोहियाँ के मुकाबले श्री मान संत अवतार सिंह सीनियर सेकैंडरी स्कूल सीचेवाल में होंगे।

खिलाड़ियों को बढ़- चढ़ कर भाग लेने का न्योता दिया

इसी तरह मेहतपुर के मुकाबले बेट खालसा स्कूल मेहतपुर, शाहरोट के मुकाबले स्पोर्टस स्टेडियम मलसियाँ और ब्लाक जालंधर पूर्वी के मुकाबले दोआबा खालसा माडल सीनियर सेकैंडरी स्कूल और दोआबा खालसा सीनियर सेकैंडरी स्कूल लाडोवाली रोड जालंधर में होंगे।

इसके इलावा ब्लाक भोगपुर के मुकाबले श्री गुरु हरगोबिंद साहिब खेल अकैडमी डल्ली, सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल भटनूरा, सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल बिनपालके, आदमपुर के मुकाबले खालसा कालेज ड्रोली कलाँ, फिल्लौर के मुकाबले डी.एच.आर. खालसा सीनियर सेकैंडरी स्कूल दोसांझ कलाँ और जालंधर पश्चिमी ब्लाक के खेल मुकाबले स्टेट स्पोर्टस स्कूल जालंधर में होंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने खिलाड़ियों को खेल मुकाबलों में बढ़- चढ़ कर भाग लेने का न्योता दिया साथ ही कहा कि यह खेल युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ- साथ उभरते खिलाड़ियों को तराशने के लिए बढ़िया मंच मुहैया करवाएँगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *