RBI Action: RBI ने बैंकों पर कसा शिकंजा, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, चार पर जुर्माना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 08 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों का उल्लंघन करने पर पांच सहकारी बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इनमें से उत्तर प्रदेश में एक बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही चार बैंकों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया रद्द

आरबीआई ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Urban Cooperative Bank) का लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई के मुताबिक, बैंक के पास संचालन के लिए न तो पर्याप्त पूंजी बची थी और न ही कमाई की कोई उम्मीद थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आरबीआई ने चार सहकारी बैंकों पर जुर्माना भी लगाया है। इनमें राजराशि साहू सहकारी बैंक, प्राथमिक शिक्षक सहकारी बैंक, पाटन सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय बैंक पर भी आर्थिक दंड लगाया गया है। उनमें से तीन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और एक सहकारी बैंक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

केंद्रीय बैंक ने कहा कि राजर्षि बचत खाते में न्यूनतम शेष मानदंडों का पालन नहीं कर रहे थे। शिक्षक सहकारी बैंक ने नियम विरुद्ध गोल्ड लोन स्वीकृत कर दिया। पाटन सहकारी समिति केवाईसी मानदंडों का उल्लंघन कर रही थी और जिला केंद्रीय बैंक नाबार्ड के दिशानिर्देशों का पालन करने में विफल रही।

कामकाज करना होगा बंद

आरबीआई ने कहा कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक को अपना कामकाज बंद करना होगा। आरबीआई के मुताबिक, बैंक के पास पर्याप्त पूंजी या कमाई की क्षमता नहीं है। इसलिए बैंक चलाना उसके ग्राहकों के सर्वोत्तम हित में नहीं है। बैंक अपने ग्राहकों को पूरा भुगतान करने में विफल रहेगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *