Alert On Medicine: पेनकिलर लेना हो सकता है खतरनाक! सरकार ने इस दवाई को लेकर जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 08 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Alert On Medicine: देश में दवा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है अगर आप भी उन लोगों से है जो बिना डॉक्टर की सलाह से दर्द की दवाई खाते है तो यह आप यह खबर एक बार जरूर पढ़ ले।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अगर आपको सिरदर्द, बदन दर्द या शरीर के किसी हिस्से में दर्द है औरबिना डॉक्टर की सलाह के दर्द निवारक दवाएं लेना खतरनाक हो सकता है। दरसअल अब भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) ने दर्द निवारक दवा “Meftal” को लेकर डॉक्टरों और जनता को सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

इसमें कहा गया है कि मेफ्टल के अत्यधिक सेवन से ड्रेस सिंड्रोम जैसी गंभीर एलर्जी बढ़ सकती है। इसका असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है, जिससे परेशानियां बढ़ जाएंगी। यहां हम आपको बता दे कि यह चेतावनी 30 नवंबर को जारी की गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

आईपीसी ने स्वास्थ्य पेशेवरों, रोगियों और उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि यदि कोई दुष्प्रभाव दिखाई दे तो तुरंत मेफ्टल लेना बंद कर दें। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे दुष्प्रभाव दुर्लभ हैं।

अलग-अलग मरीजों पर अलग-अलग होगा रिएक्शन

डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी दवा का रिएक्शन अलग-अलग मरीजों पर अलग-अलग होता है। हालाँकि, डॉक्टर मरीज़ को बहुत सीमित मात्रा में मेफ्टल लेने की सलाह देते हैं। इसके बावजूद अगर कोई अपनी इच्छा से अधिक मात्रा में इस दवा का सेवन करता है तो वह मुसीबत में पड़ सकता है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *