Punjab News: 92 करोड़ रुपए के 9 प्रोजेक्टों में से तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों को मंजूरी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 08 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार राज्य के लोगों को 100 फ़ीसदी जल सप्लाई की सुविधा मुहैया करवाने के लिए राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी ने अमूर्त 2.0 के अंतर्गत 92 करोड़ रुपए के नैटवर्क वाले तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों और छह जल सप्लाई प्लांटों की विस्तृत प्रोजैक्ट रिपोर्टों ( डी. पी. आर.) का मूल्यांकन किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी की मीटिंग आज यहाँ म्युनिसिपल भवन में सचिव स्थानीय निकाय अजोए शर्मा की अध्यक्षता अधीन हुई। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सचिव अजोए शर्मा ने बताया कि कमेटी ने जंडियाला गुरू, भाई रुपा और रईया समेत तीन कस्बों के लिए लगभग 60 करोड़ रुपए के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों का मूल्यांकन किया है।

जंडियाला गुरू में 16.52 करोड़ रुपए से STP

ज़िक्रयोग्य है कि जंडियाला गुरू में 16.52 करोड़ रुपए की लागत के साथ 7.0 MLD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगवाना है जिससे 34080 की आबादी को फ़ायदा होगा, जबकि रईया में 14.81 करोड़ रुपए का 4 ऐमऐलडी प्लांट लगाया जायेगा जिससे 17986 लोगों को लाभ होगा।

32 करोड़ रुपए के जल सप्लाई वितरण नैटवर्क

इसी तरह भाई रुपा में 16.88 करोड़ रुपए की लागत के साथ 4 एम. एल. डी प्लांट लगवाना है जिससे 22008 लोगों को लाभ होगा। कमेटी ने जल सप्लाई नैटवर्क को भी मंजूरी दे दी है। सचिव ने बताया कि कमेटी ने छह कस्बों जिनमें पट्टी, भिक्खीविंड, रईया, भाई रुपा और अहमदगढ़ शामिल हैं, के लिए लगभग 32 करोड़ रुपए के जल सप्लाई वितरण नैटवर्क को भी मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी द्वारा इन प्रोजेक्टों की डी. पी. आर. मंजूरी मिलने से इनके शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है और निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द ही टैंडर जारी किये जाएंगे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *