Income Tax Raid: कांग्रेसी नेता के घर पर मिला 300 करोड़ कैश, गिनते-गिनते मशीन भी हो गई खराब, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 602 शब्द|📅 09 Dec 2023

डेली संवाद, अनुगुल (रांची)। Income Tax Raid: कांग्रेसी नेता और शराब कारोबारी के घर से अब तक 300 करोड़ रुपए कैश बरामद हो चुका है। 300 करोड़ कैश को गिनते-गिनते मशीन भी खराब हो गई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax) की टीम को नई मशीन मंगानी पड़ी। फिलहाल मशीनों से रुपए अभी भी गिने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

मामला झारखंड का है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के घर और दफ्तरों पर आयकर विभाग (Income Tax) की छापेमारी बीते 72 घंटों से जारी है। इस दौरान 300 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की जा चुकी है। बरामद नकदी को गिनने के लिए लाई गई मशीनें गिनती करते-करते खराब भी हो गई।

विभाग को नई मशीनें मंगानी

विभाग को नई मशीनें मंगानी पड़ी तब गिनती का काम शुरू हो सका। पहले दिन बुधवार को भी 150 करोड़ की गिनती करने के बाद मशीनें खराब हो गई थीं, जिसके कारण गिनती करने का काम प्रभावित हुआ था। अब आयकर विभाग की ओर से तीन दर्जन मशीनें लगाई गई हैं।

Income Tax Raid

संबलपुर में एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयकर अधिकारियों के अनुरोध के बाद एसबीआई की बलांगीर और संबलपुर दोनों शाखाओं में नोटों की गिनती की जा रही है। नोटों को गिनती शनिवार को भी जारी रह सकती है।

सबसे बड़ी नकदी बरामद की गई

ओडिशा के पूर्व आईटी कमिश्नर शरत चंद्र दास ने कहा कि यह ओडिशा में आयकर विभाग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी नकदी की जब्ती हो सकती है। आयकर विभाग को यह रकम साहू के परिवार की ओडिशा में स्थित शराब कंपनियों के कार्यालयों तथा करीबियों के आवासों पर छापेमारी के दौरान मिली हैं।

शुक्रवार को आयकर की टीम ने बलांगीर जिले के सुदापाड़ा में शराब कंपनी के मैनेजर के घर छापेमारी कर नोटों से भरे 156 बैग बरामद किए। यह रकम 100 करोड़ से अधिक हो सकती है। वहीं, इसके पहले बुधवार औऱ गुरुवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने बलदेव साहू एंड ग्रुप आफ कंपनीज के बलांगीर कार्यालय में छापेमारी कर अलमारियों में बंदकर रखी गई 200 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की थी।

बौध में कंपनी की फैक्ट्री और कार्यालय पर छापा

ओडिशा में आयकर विभाग की टीम ने भुवनेश्वर के पलासापल्ली में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के कारपोरेट कार्यालय, कंपनी के कुछ अधिकारियों के घरों, बौध में कंपनी की फैक्ट्री और कार्यालय तथा रानी सती राइस मिल की भी तलाशी ली। धनुपाली में देसी शराब फैक्ट्री और संबलपुर में बलदेव साहू एंड ग्रुप आफ कंपनीज लिमिटेड के कार्यालय से भी भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है।

Income Tax Raid

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे में लगभग 300 करोड़ रुपये की बरामदगी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण देने वाले नेताओं की असली सच्चाई बताई है। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया कि जनता से लूटे गए पैसे का पूरा हिसाब लिया जाएगा और उन्हें एक-एक पाई लौटानी पड़ेगी। उन्होंने इसे मोदी की गारंटी बताया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

धीरज साहू के ठिकानों से मिली नकदी की तस्वीर के साथ छपी रिपोर्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी पर भाषणों को सुनें..। हंसी की इमोजी के बाद प्रधानमंत्री ने फिर कहा, जनता से जो लूटा है उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। यह मोदी की गारंटी है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *