Gmail: Gmail यूजर्स के काम आएगी ये टिप्स, यहां जानें सारी डिटेल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 383 शब्द|📅 09 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gmail: गूगल अपने कस्टमर्स के लिए बहुत सी सर्विसेज लाता है, जिसमें Email, Maps और कई फीचर्स शामिल है। Email एक ऐसी सर्विस है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर लोग अपने प्रोफेशनल जरुरतों के लिए करते हैं। ऐसे में आप अगर आपके जीमेल में ईमेल गायब होने लगे या ईमेल आपके इनबॉक्स में डिलीवर नहीं हो तो चिंता न करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ये समस्या आसानी से दूर हो जाएगी। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

कहीं स्पैम में तो नहीं आ रहे मैसेज

सबसे पहला तरीका ये है कि आप जांच सकते हैं कि कहीं ईमेल आर्काइव, डिलीट या स्पैम की तरह मार्क तो नही किए गए है। ऐसे इमेल खोजने के लिए आपको हमारे बताए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर जीमेल खोलें।
  • इसके बाद सर्च बॉक्स में नीचे ऐरो पर क्लिक करें।
  • अब मेल ड्रॉप-डाउन से ‘Mail & Spam & Trash’ चुनें।
  • अब गायब ईमेल के बारे में जानकारी डालें और सर्च पर क्लिक करें।

फिल्टर की भी करें जांच

एक और तरीका है , जिससे आप अपने गुम हुए इमेल का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको जांचना होगा कि क्या आपने ऐसे फिल्टर बनाए हैं जो खास ईमेल को ऑटोमेटिकली आर्काइव और डिलीट करते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

  • इसके लिए अपने ब्राउजर में जीमेल खोलें।
  • इसके बाद सेटिंग्स पर क्लिक करें और फिर फिल्टर और ब्लॉक एड्रेस टैब पर जाएं।
  • अब ‘Delete it’ या ‘Skip Inbox’ वाले फिल्टर देखें और उन्हें एडिट करें या हटा दें।

फॉरवर्ड मैसेज को करें एडिट

इसके अलावा आपको एक और बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं फॉरवर्ड मैसेज तो ऑन नही है। क्योंकि ऐसा होने पर भी आपको इमेल नहीं मिलता है।

  • इसके लिए आपको अपने ब्राउजर में जीमेल खोलना होगा।
  • इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और फिर सभी सेटिंग्स को चेक करें।
  • इसके बाद फॉरवर्ड और POP/IMAP टैब पर क्लिक करें।
  • अगर कोई इमेज फॉरवर्ड है तो उसे रीड में टैग करें।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *