Punjab News: विधान सभा स्पीकर संधवां ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत यात्री बस को दी हरी झंडी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 09 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने यात्रियों की बस को हरी झंडी दी।

Punjab News: विधान सभा स्पीकर संधवां ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत यात्री बस को दी हरी झंडी

कोटकपुरा से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर स. संधवां ने कहा कि इस स्कीम के शुरू होने से पंजाब निवासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफऱ की सुविधा मुफ़्त मिलेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी। इस मौके पर यात्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए स. संधवां ने कहा कि इस तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए दो तरह के साधनों का प्रबंध राज्य सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि लम्बी दूरी के धार्मिक स्थानों के लिए यात्रा का साधन रेल गाड़ी और कम दूरी के लिए यात्रा का साधन सडक़ रास्ते से बसों के द्वारा होगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

संधवां ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत पवित्र स्थान श्री हजूर साहिब (नांदेड़), तख़्त श्री पटना साहिब (बिहार), वाराणसी मंदिर, अयोध्या और वृन्दावन धाम (उत्तर प्रदेश), श्री अजमेर शरीफ़ (राजस्थान) की यात्रा करवाई जाएगी। इसके अलावा श्री आनन्दपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, सालासर धाम, श्री खाटू श्याम, माता चिंतपुर्णी, माता वैष्णु देवी, माता ज्वाला जी आदि स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन तीर्थ स्थानों की यात्राओं के लिए रोज़ाना बसें और रेल गाड़ीयाँ पंजाब के अलग-अलग हलकों से जाने का प्रबंध किया गया है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट विनीत कुमार समेत शहर के आदरणीय सज्जन और प्रसाशनिक अधिकारी उपस्थित थे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *