Punjab News: पंजाब में गन प्वाइंट पर व्यापारी से लूट, विरोध करने पर मारी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 09 Dec 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब की आर्थिक राजधानी माने जाते लुधियाना से बड़ी खबर है। पुलिस की कड़ी चौकसी के बावजूद यहां अभी अभी लूट की घटना हुई है। लुटेरे ने एक कारोबारी को निशाना बनाया है। कारोबारी से गन प्वाइंट पर लूट हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक लुधियाना में चंडीगढ़ रोड स्थित बाइक सवार लुटेरों ने एक मैडीकल स्टोर पर धावा बोल वहां पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल 3 बाइक सवार लुटेरे मैडीकल स्टोर में आए तथा वहां पर मालिक पर पिस्तौल तान 1 लाख रुपए कैश व मोबाइल तथा लैपटॉप लूट कर मौके से फरार हो गए हैं।

दुकानदार को मारी गोली

लुटेरों ने इस दौरान दुकानदार पर फायरिंग भी की है, जिसमें कि पैर में गोली लगने से दुकान मालिक गंभीर घायल हुआ है। घटना के बाद सारे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे। वहीं घटना के बाद दुकानदार काफी डरा हुआ है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *