Jalandhar News: जालंधर में ऑटो और कार में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 10 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में एक्सीडेंट हुआ है। सुच्ची पिंड के पास सड़क हादसे में एक विकलांग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत करीब 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसा पठानकोट चौक से सटे सुच्ची पिंड काली सड़क के पास हुआ था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

थाना रामामंडी की पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। मृतक की फिलहाल अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पांच सवारियां लेकर बस स्टैंड जा रहा था

ऑटो चला रहे रणजीत के मुताबिक वह ऑटो स्टैंड से करीब पांच सवारियां लेकर बस स्टैंड जा रहा था। वह अभी सुच्ची पिंड के पास पहुंचा ही था कि इतने में तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो हाईवे पर कई बार पलटा। घटना के बाद आरोपी ने तुरंत अपनी कार मौके से भगा ली। आरोपी की कार पर कोई भी नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जिसके बाद राहगीरों की मदद से जख्मी को पठानकोट चौक से सटे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने विकलांग व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना में जख्मी चारों का इलाज चल रहा है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *