Punjab News: पुलिस और लुटेरों में मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग, लुटेरों को लगी गोली

Daily Samvad
3 Min Read
Encounter In Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 11 Dec 2023

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। पैट्रोल पंप लूटने वाले लुटेरों और पुलिस टीम में क्रास फायरिंग हुई है। जिसमें एक लुटेरे को गोली लगी है। मामला बठिंडा के तलवंडी साबो रामा रोड का है। यहां पेट्रोल पंप लूटकर भाग रहे लुटेरों के साथ पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक के पांव में गोली लगी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जानकारी के मुताबिक कार सवार अज्ञात युवकों ने सोमवार की सुबह रामा मंडी में पैट्रोल पंप पर लूट को अंजाम दिया। कार सवार चार अज्ञात व्यक्ति कार में पेट्रोल भरवाने के बहाने तलवंडी साबो-रामां रोड पर स्थित सुरजीत पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस दौरान उक्त युवकों ने पंप के कर्मचारियों को धमकाया और उनसे करीब 80 हजार रुपए की नकदी लूट ली।

लुटेरों ने पुलिस पर की फायरिंग

    घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। इसके बाद पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीमों ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी, जिसमें भागीबादर के पास उक्त लुटेरों के दो साथी एक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया लेकिन आरोपी लोगों ने पुलिस टीम पर 315 बोर की रिवाल्वर से फायरिंग करनी शुरू कर दी।

    ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

    पुलिस ने जबाव में गोलियां चलाई जिसमें एक गोली आरोपी को लगी जबकि दूसरा मोटरसाइकिल से गिर गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गोली लगने से घायल हुए आरोपी की पहचान राजविंदर सिंह के तौर पर हुई है जबकि दूसरे आरोपी इकबाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापामारी कर रही है।

    नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















    Share This Article
    Follow:
    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *