Haryana News: गृहमंत्री अनिल विज ने युवक की मौत के मामले में अंबाला के SP को SIT गठित करने के दिए निर्देश

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 613 शब्द|📅 11 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज (Anil Vij) ने अम्बाला निवासी युवक की संदिग्ध मौत के मामले में अम्बाला एसपी को एसआईटी गठित कर मामले की जांच के दिशा-निर्देश दिए। मृतक की मां का आरोप था कि युवक की हत्या की गई है जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

श्री विज सोमवार को अपने आवास पर प्रदेश के कई जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। जनता दरबार आजकल नहीं लगने की वजह से अब प्रतिदिन उनके आवास पर फरियादियों की कतारें लग रही है। अम्बाला निवासी महिला ने गृह मंत्री अनिल विज को अपनी फरियाद देते हुए बताया कि पुलिस उसके बेटे की मौत को सड़क हादसा मान रही है जबकि कुछ आरोपियों ने शातिर तरीके से उसके बेटे की हत्या की है।

एसपी कुरुक्षेत्र को कार्रवाई के निर्देश

मामले में मंत्री विज ने एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। कुरुक्षेत्र से आए व्यक्ति ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। फरियादी का आरोप था कि पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मंत्री विज ने मामले में एसपी कुरुक्षेत्र को कार्रवाई के निर्देश दिए।

कबूतरबाजी की जांच एसआईटी को सौंपी

गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष कबूतरबाजी के मामले सामने आए जिन्हें कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के लिए भेजा गया। कैथल से आए व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे को कैनेडा भेजने के लिए एजेंट ने उनसे 30 लाख रुपए मांगे। उन्होंने अलग-अलग दिनों में 22 लाख रुपए की राशि एजेंट को दी। शेष राशि बेटे के कैनेडा पहुंचने पर देनी थी। मगर एजेंट ने न तो बेटे को कैनेडा भेजा और न ही राशि वास की।

कनाडा में पढ़ाई के नाम पर ठगी

इसी तरह, करनाल निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को कैनेडा में पढ़ाई के लिए भेजना था। स्थानीय एजेंट ने 12 लाख रुपए मांगे और उन्होंने लगभग 9 लाख रुपए की राशि एजेंट को दी। एजेंट ने पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज अपने पास जमा करा लिए, मगर आज तक उनकी बेटी को कैनेडा नहीं भेजा गया। मंत्री विज ने दोनों मामले एसआईटी को कार्रवाई के लिए भेजे।

कई मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश दिए

गुरूग्राम में महिला से मारपीट मामले में मंत्री विज ने गुरूग्राम पुलिस कमिश्नर को केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए, नरवाना निवासी व्यक्ति ने फर्जी जीपीए बनाकर उसकी रजिस्ट्री कराने के आरोप लगाए, सिरसा निवासी महिला ने दुराचार मामले में कार्रवाई नहीं होने, पानीपत निवासी विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न मामले में कार्रवाई नहीं होने, महिला ने पुलिस में कार्यरत अपने पति द्वारा उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए एवं अन्य मामले सामने आए जिनपर मंत्री विज ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

अनिल विज से प्रभावित होकर युवक ने गीत बनाया

गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर अम्बाला जिला के गांव कोंकपुर निवासी गीतकार राजू वडाली ने गृह मंत्री को समर्पित गीत “विज को विजय बनाएंगे फिर से सरकार ये लाएंगे…” गीत गाया। राजू वडाली ने बताया कि वह गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से काफी प्रभावित है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इससे पहले भी वह उनकी कार्यशैली पर तीन अलग-अलग गीत बना चुका जिनमें “धाकड़ फैंसले लेवे जो म्हारे हरियाणे में”, ”हम फैन है अनिल विज के”, ”विज के काम बोले, विज का नाम बोले” शामिल है। आज राजू वडाली ने यह गीत गाकर सुनाया जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *