Punjab Weather Update: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले सप्ताह रहेगा शुष्क, कोहरे का प्रकोप बरकरार

Daily Samvad
2 Min Read
FOG
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में कोहरे का कहर जारी है। राज्य के कई हिस्सों में आज कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस ने कोहरे में सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया है।

उधर, मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरा इसी तरह जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पंजाब के तापमान में दो डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मौसम पर पड़ने वाला है लेकिन बारिश नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

पंजाब में कुछ स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इससे कोहरे की समस्या बढ़ेगी और पारा भी अधिक गिरेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ठंड में बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर में विजिबिलिटी केवल 50 से 200 मीटर थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वहीं अमृतसर में 200 से 500 मीटर, लुधियाना में 500 से 1000 मीटर, बठिंडा में 200 से 500 मीटर और पटियाला में 00-400 मीटर थी। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे कम तापमान फरीदकोट का 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *