डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: पंजाब के जिला पठानकोट में एक बार फिर सांसद सनी देओल (Sunny Deol) के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। खोजने वाले को 50,000 का इनाम देने की भी घोषणा की गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने फिल्म स्टार सनी देओल को गुरदासपुर सीट से मैदान में उतारा था। जिसके बाद वह चुनाव जीत गए थे और चुनाव जीतने के बाद ये बीजेपी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में कम ही गए हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इससे वहां के लोगों में काफी आक्रोश है। अब 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले लोगों ने फिर अपना गुस्सा जाहिर किया है। पठानकोट जिले के भोआ हलके के लोगों ने सरना बस स्टैंड पर सनी देओल के पोस्टर लगाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
पहले बार नहीं हुआ ऐसा
यह पहली बार नहीं है जब सनी देओल के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए। इससे पहले जिले के पठानकोट और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्रों में भी सनी देओल के लापता होने के पोस्टर लगाए गए थे। लेकिन इसके बाद भी बीजेपी सांसद ने लोगों का दर्द समझने की कोशिश नहीं की।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें









