Fraud Travel Agent: अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 25 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है। कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठग लिए जाते है। ताजा मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आ रहा है। खबर है कि जालंधर के रहने वाले आरोपियों ने लुधियाना के रहने वाले पीड़ित से USA भेजने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी कर ली है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लुधियाना के गांव ढेरी के रहने वाले जोरा सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए गांव थमवल शाहकोट जिला जालंधर के रहने वाले जसविंदर सिंह, मनजीत कौर व मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इन तीनों ने पीड़ित जोरा सिंह को विदेश भेजने के नाम पर उससे 25 लाख रुपए ठग लिए।

अलग अलग किश्तों में लिए पैसे

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उससे यह पैसे अलग अलग किश्तों में लिए है। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने ना तो युवक को न ही यूएसए भेजा और ना ही उसके पैसे वापिस किए। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *